पीएम आवास योजना के सात लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस

Updated at : 22 Jun 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के सात लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस

प्रखंड क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना के सात लाभुकों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद ने सर्टिफिकेट केस किया है. इन सभी लाभुकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि निकासी कर लिए जाने के बावजूद आवास का निर्माण नहीं कराये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना के सात लाभुकों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद ने सर्टिफिकेट केस किया है. इन सभी लाभुकों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि निकासी कर लिए जाने के बावजूद आवास का निर्माण नहीं कराये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अतुल प्रसाद ने बताया कि प्रखंड के गोइंठा पंचायत अंतर्गत गोइंठा गांव की रहनेवाली अमृता देवी पति दिलीप दास व पिंटू रविदास पिता सुभाष रविदास, शंकरपुर गांव की रिंकी देवी पति विनय कुमार, परसावां खुर्द पंचायत अंतर्गत मंजरी खुर्द गांव की रहने वाली रुखैया पति रिजवान मियां व अख्तरी बानो पति जैनुल मियां व लुटुआ पंचायत अंतर्गत सोनदाहा गांव के रहनेवाले सुनील सिंह भोक्ता पिता सुखलाल सिंह भोक्ता व लुटुआ गांव के रहने वाले रामप्रवेश भुइंया पिता भज्जू भइया के ऊपर यह कार्रवाई की गयी है. बीडीओ ने बताया कि इसके बाद भी अगर इन लाभुकों द्वारा आवास का निर्माण नहीं कराया जाता है, तो आवास योजना का पैसा रिकवरी के लिए बॉडी वारंट भी निर्गत कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन