ePaper

बिसार तालाब का 2.63 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

Updated at : 08 Apr 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिसार तालाब का 2.63 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

वार्ड नंबर 37 स्थित बिसार तालाब के सौदर्यीकरण की मांग बहुत पहले से स्थानीय पार्षद व लोग कर रहे थे. इस काम के लिए पिछले दिनों स्थानीय पार्षद सारिका वर्मा मदद करने की अपील विधान पार्षद अफाक अहमद से की थी.

विज्ञापन

गया. वार्ड नंबर 37 स्थित बिसार तालाब के सौदर्यीकरण की मांग बहुत पहले से स्थानीय पार्षद व लोग कर रहे थे. इस काम के लिए पिछले दिनों स्थानीय पार्षद सारिका वर्मा मदद करने की अपील विधान पार्षद अफाक अहमद से की थी. मंगलवार को परिसदन में पार्षद ने विधान पार्षद सदस्य से मुलाकात कर इस बारे में बात की. विधान पार्षद ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 2.63 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिये गये हैं. पार्षद ने बताया कि तालाब की हालत इतनी खराब है कि यहां से गुजरने में भी ठीक नहीं लगता है. अंदर में खटाल चलाया जा रहा है. जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए पिछले दिनों प्रभात खबर में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. विधान पार्षद की इस पहल के लिए उनका धन्यवाद . इस मौके पर मोहम्मद मोख्तार, सुनिल बंबईया, राजेश कुमार व डॉ दिलीप यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA MISHRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA MISHRA

JITENDRA MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन