बिहार को मिलेगी अमृत भारत समेत दो नई ट्रेनों की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Published by : Rani Thakur Updated At : 18 Aug 2025 9:25 AM
Amrit Bharat Express
Train News: आगामी 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया जंक्शन से दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. इन ट्रेनों में पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो गया से नई दिल्ली के बीच चलेगी. वहीं, दूसरी मेमू पैसेंजर ट्रेन कोडरमा से वैशाली तक चलेगी, जो कि गया जंक्शन से होकर गुजरेगी.
Amrit Bharat Express: आगामी 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया जंक्शन से दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. इन ट्रेनों में पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो गया से नई दिल्ली के बीच चलेगी. वहीं, दूसरी मेमू पैसेंजर ट्रेन कोडरमा से वैशाली तक चलेगी, जो कि गया जंक्शन से होकर गुजरेगी.
इन लोगों को मिलेगा फायदा
इन दोनों ट्रेनों की शुरुआत होने से गया सहित पूरे मगध क्षेत्र के यात्री राहत की सांस लेंगे. अमृत भारत एक्सप्रेस गया और दिल्ली के बीच तेज, आधुनिक और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि व्यापारिक और धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी यह सुविधा उपयोगी साबित होगी. बौद्ध और हिंदू तीर्थ यात्रियों का प्रमुख केंद्र गया अब राजधानी से और बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा.
छोटे स्टेशनों से आवाजाही आसान
दूसरी ओर, मेमू पैसेंजर ट्रेन, जो कोडरमा से वैशाली के बीच चलेगी, गया, नवादा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने में यह ट्रेन बड़ी भूमिका निभाएगी. इस ट्रेन से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और छोटे स्टेशनों से आवाजाही आसान हो सकेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति
पीएम मोदी की यह पहल रेलवे के बुनियादी ढांचे के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि इन ट्रेनों से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी. इसकी सहायता से पर्यटन, रोजगार और व्यापार की संभावनाएं भी अब गति पकड़ेगी. रेलवे की तरफ से उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. गया जंक्शन से चलने वाली ये दोनों ट्रेनें क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में 15.58 करोड़ से बनेंगी आठ सड़कें, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










