Bihar Crime: गया जी में बेहोश युवती के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म, ड्राइवर और टेक्नीशियन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ambulance in Gaya Ji

ambulance in Gaya Ji

Bihar Crime: बिहार के गया जी जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है. यहां के बोधगया थाना क्षेत्र के बीएमपी-3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रही एक युवती के साथ अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में दुष्कर्म किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के गया जी जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. बोधगया स्थित बीएमपी परिसर में होमगार्ड की बहाली में शामिल होने आयी एक युवती बेहोश हो गयी थी. युवती को अस्पताल ले जाने के दौरान एंबुलेंस में उसके साथ दुष्कर्म की गयी है. पुलिस ने इस मामले में एंबुलेंस चालक और प्रतिनियुक्त तकनीशियन को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की मेडिकल जांच भी करायी गयी है.

युवती से एंबुलेंस में दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को होमगार्ड बहाली के दौरान शारीरिक परीक्षा देते समय एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी. वह अचेत हो गयी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीएमपी परिसर में तैनात एंबुलेंस से मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया. अस्पताल पहुंचने के बाद जब युवती को होश आया तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों को दी. युवती ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने उसके साथ दुराचार किया.

ड्राइवर और टेक्नीशियन गिरफ्तार

चिकित्सकों की सूचना पर मेडिकल टीम का गठन कर युवती की जांच करायी गयी और घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की पहचान कर आरोपित ड्राइवर और टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया तथा दोनों की मेडिकल जांच करायी गयी है. इस संबंध में बोधगया थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि जांच शीघ्र पूरी की जाएगी, जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और दोनों आरोपियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read: भागलपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, SI और DSP समेत सभी ने ऐसे बचाई जान

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन