ePaper

Bihar Crime: गया में ससुर ने फोड़ी बहू की दोनों आंखें, विवाद के बाद घुसेड़ दिया नुकीला हथियार

Updated at : 25 Jul 2025 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत महिला

In Gaya father-in-law gouged out both eyes of daughter-in-law

Bihar Crime: खाना देने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुर ने बहू की दोनों आंखें फोड़ दीं. यह घटना गया जिले की है. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि आरोपी ससुर घटना के बाद से फरार है.

विज्ञापन

Bihar Crime: खाना देने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुर ने बहू की दोनों आंखें फोड़ दीं. यह घटना गया जिले की है. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि आरोपी ससुर घटना के बाद से फरार है. उसकी तलाश में जुटी पुलिस जगह-जगह छापेमारी अभियान चला रही है.

खाना खिलाने को लेकर हुआ था विवाद

गया जिले के रौशनगंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में एक ससुर ने अपनी बहू की दोनों आंखें फोड़ दी. गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि आरोपी ससुर घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

नाराज ससुर ने बहू पर किया हमला

पीड़िता की पहचान गया जिले के रौशनगंज थाना इलाके के इटवा की रहने वाली लालो देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का खाना खिलाने को लेकर ससुर से विवाद हो गया था. उसी दौरान गुस्साए ससुर ने महिला पर हमला कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फरार आरोपी की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि गुस्से में लाल आरोपी ससुर ने लालो देवी की आंखों में नुकीला हथियार घुसेड़ दिया. इस घटना में उसकी दोनों आंखें फूट गईं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया. बुरी तरह जख्मी महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ससुर की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी, फोटो खींचने के बहाने ऐसे चुराते थे गहने

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन