ePaper

बांग्लादेशी भिक्षु के आवासन स्थल की जांच-पड़ताल

Updated at : 21 Oct 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेशी भिक्षु के आवासन स्थल की जांच-पड़ताल

गया न्यूज : मियां बिगहा स्थित आनंद बुद्ध विहार में रह रहा था पहचान छुपा कर

विज्ञापन

गया न्यूज : मियां बिगहा स्थित आनंद बुद्ध विहार में रह रहा था पहचान छुपा कर

बोधगया़

अपनी पहचान छुपा कर बोधगया के मियां बिगहा में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक बाबू जॉय वरूआ के प्रवास स्थल आनंद बुद्धा विहार स्थित उसके कमरे की जांच की गयी. बोधगया डीएसपी सौरभ जायसवाल, सिटी डीएसपी, बोधगया थानाध्यक्ष व मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बौद्ध मठ स्थित उसके कमरे की जांच की व बौद्ध मठ के प्रभारी से पूछताछ की. इस दौरान पुलिस को जानकारी दी गयी कि वह पिछले पांच वर्षों से बौद्ध मठ में प्रवास कर रहा था, जबकि यहां भी उसने खुद को पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके कमरे से अन्य किसी तरह के आपत्तिजनक कागजात नहीं मिले हैं, पर उसका पासपोर्ट कोलकाता में बनाया गया है. इसकी जांच की जायेगी. उन्होंने बताया कि बौद्ध मठ में प्रवास करने से पहले वह किसी निजी मकन में भी रहा था. उल्लेखनीय है कि अपनी असल पहचान छुपा कर बांग्लादेश का रहने वाला बाबू जॉय वरूआ उर्फ राजीव धर को थाई एयरवेज के विमान से बैंकॉक जाने के क्रम में गया एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था व बाद में मगध मेडिकल थाने के हवाले किया गया था. जांच-पड़ताल में अवैध रूप से आवासन व पासपोर्ट सहित अन्य कागजात के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन