वेतन वृद्धि व कर्मचारी दर्जे की मांग को लेकर आशा हड़ताल

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 09 Jul 2025 6:33 PM

विज्ञापन

डोभी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा ने बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर बुधवार को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की.

विज्ञापन

डोभी. डोभी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा ने बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर बुधवार को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की. संघ की प्रखंड अध्यक्ष देवती देवी ने बताया कि पूर्व में सरकार द्वारा वेतन वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का आश्वासन दिया गया था, जिसे पूरा नहीं किया गया. कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगें 21,000 रुपये मानदेय, स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी का दर्जा और बकाया राशि का भुगतान है. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन