गया जी : सेना में करियर के अवसरों से रूबरू हुए 500 एनसीसी कैडेट, भर्ती प्रक्रिया और अग्निपथ योजना की मिली जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network
गया कॉलेज में 17वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, गयाजी द्वारा एनसीसी कैडेटों के लिए विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में करीब 500 कैडेटों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें सेना में करियर के अवसरों, भर्ती प्रक्रिया और अग्निपथ योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
Army Recruitment Process Gaya Ji : गया कॉलेज परिसर में 6 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित 17वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ), गयाजी की ओर से विशेष आउटरीच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
आपके शहर में
यह कार्यक्रम 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र के निर्देशन में संपन्न हुआ.
सेना में करियर और भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी
इस अवसर पर रिक्रूटिंग मेडिकल ऑफिसर मेजर अविनाश गिरी ने एनसीसी कैडेटों को भारतीय सेना में करियर की संभावनाओं, भर्ती प्रक्रिया और भविष्य के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी.
इस कार्यक्रम में करीब 500 कैडेटों ने भाग लिया. बड़ी संख्या में कैडेटों की भागीदारी से युवाओं में भारतीय सेना के प्रति उत्साह और रुचि स्पष्ट नजर आई.
अग्निपथ योजना और प्रवेश योजनाओं के बारे में बताया गया
कार्यक्रम के दौरान सैनिक एवं अधिकारी स्तर की विभिन्न प्रवेश योजनाओं, अग्निपथ योजना, सेवा अवधि, लाभ और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी गई.
Also Read : फल्गु नदी में सालभर पानी लाने का ब्लूप्रिंट तैयार, दिल्ली में मीटिंग के बाद जल्द शुरू होगी उड़ाही
कैडेटों को ऑनलाइन पंजीकरण, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई), भर्ती रैली, मेडिकल परीक्षण और अंतिम डिस्पैच की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई.
दलालों से सावधान रहने की दी गई विशेष सलाह
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा एनसीसी प्रमाण-पत्र, खेल उपलब्धियों और बोनस अंकों के महत्व पर भी विशेष प्रकाश डाला गया.
इस दौरान कैडेटों को भर्ती प्रक्रिया में दलालों से सावधान रहने और केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए