किसान-मजदूरों की हड़ताल को सफल बनाने की अपील
Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 10 May 2025 7:11 PM
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक जिला कार्यालय मणिभूषण भवन में मो यहिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई.
गया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक जिला कार्यालय मणिभूषण भवन में मो यहिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई. सर्व प्रथम पाकिस्तान की फायरिंग में मरे नागरिकों के लिए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की गयी. जिला मंत्री सीता राम शर्मा ने कहा कि शाखा, अंचलों का सम्मेलन जून तक करें व पार्टी के संगठन को मजबूत करने की अपील पार्टी कार्यकर्ताओं से की. उन्होंने कहा कि 18 मई को इंडिया गठबंधन के संवाद कार्यक्रम अंचल कमेटी व जिला नेतृत्व के कार्यकर्ता भाग लेंगे. 20 मई को आयोजित किसान, मजदूरों की आम हड़ताल को भी सफल बनाने की अपील की. बैठक में राज कुमार शर्मा मुखिया, दयानंद वर्मा, अमृत प्रसाद, रवींद्र सिंह, बालेश्वर पासवान, सीता प्रसाद यादव मुखिया, रामबली मांझी, भोला मांझी, राम जगन गिरि, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष संजीत सिंह, रोहित कुमार, निशांत कुमार, डॉ राम बालक जमादार, सतेंद्र सुमन व अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










