तबीयत बिगड़ने से एएनएम की मौत, शोक
Author Kanchan kr sinha
Updated:
विज्ञापन

गया न्यूज : शोकसभा में दी गयी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
गया न्यूज ङ शोकसभा में दी गयी श्रद्धांजलि
प्रतिनिधि,
डोभी.
डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त एएनएम प्रियंका कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गयी. इसको लेकर सोमवार को डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जिले के इमामगंज डुमरिया निवासी प्रियंका कुमारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में एएनएम पद नियुक्त थी. शनिवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई. इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गयी. वहां पर रविवार की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शोकसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा व एएनएम सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










