रेलवे ट्रैक के आसपास बैठने वालों पर होगी कार्रवाई : इंस्पेक्टर

आरपीएफ की टीम ने तीसरे दिन शुक्रवार को गया-कोडरमा रेलखंड के अंतर्गत आनेवाले रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने किया.
गया. आरपीएफ की टीम ने तीसरे दिन शुक्रवार को गया-कोडरमा रेलखंड के अंतर्गत आनेवाले रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने किया. जागरूकता अभियान के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर गया-कोडरमा रेलखंड स्थित यदुग्राम व गुरपा स्टेशन के पास घूम-घूम कर लोगों से मिले. उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के आसपास बैठने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि मंगलवार की दोपहर गया-कोडरमा रेलखंड स्थित बकसटवा-यदुग्राम रेलवे स्टेशन के अप लाइन के पास केन बम मिलने के बाद पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेलखंड स्थित बकसटवा-यदुग्राम रेलवे स्टेशन के अप लाइन के पास केन बम मिलने के बाद पुलिस काफी गंभीर है. आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर गया के 15 व कोडरमा के 15 जवान मिलाकर 30 जवानों को गया-कोडरमा रेलखंड पर सर्च अभियान चलाने के लिए रवाना किया गया है. स्पेशल चुनिंदा जवान रेलवे ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, फुट ओवरब्रिज, वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों के अंदर घूम-घूम कर निरीक्षण करेंगे और रेलयात्रियों से फीडबैक लेकर प्रतिदिन सूचना बना कर कार्यालय में सौंपेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










