अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

मोहड़ा प्रखंड के केहर बिगहा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किये हैं.

विज्ञापन

मोहड़ा. मोहड़ा प्रखंड के केहर बिगहा घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किये हैं. यह कार्रवाई नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अतरी थानाध्यक्ष राज कौशल व बथानी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में की गयी. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केहर बिगहा घाट पर अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. डीएसपी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के मालिकों व चालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. साथ ही क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कही गयी है. स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए प्रशासन से ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाने की मांग की है, ताकि अवैध बालू खनन पर रोक लग सके.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन