2019 में बैरागी इलाके में फायरिंग व मारपीट करने का आरोपित हुआ गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हथियार दिखा कर 30 हजार रुपये छीनने सहित मारपीट
विज्ञापन
गया.
छह अगस्त 2019 को कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोड़ के पास रहनेवाले महेश साव के बेटे प्रकाश कुमार गुप्ता के दुकान में घुस कर उनकी पत्नी को हथियार दिखा कर 30 हजार रुपये छीनने सहित मारपीट, तोड़-फोड़ व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कोतवाली थाने की पुलिस ने मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के हरियो गांव के रहनेवाले वीरेंद्र सिंह के बेटे मुन्ना कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार प्रकाश कुमार गुप्ता के बयान पर कोतवाली थाने में धारा 307, 379 व 27 आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में पूर्व में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अब तीसरे आरोपित मुन्ना कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया और आगे की कार्रवाई की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










