पितृपक्ष मेले में एबीवीपी छात्र कर रहे सेवा
Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 5:39 PM
पितृपक्ष मेला, गया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) से जुड़े छात्र श्रद्धालुओं की मदद में जुटे हैं.
गया जी. पितृपक्ष मेला, गया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) से जुड़े छात्र श्रद्धालुओं की मदद में जुटे हैं. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन मिश्रा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने जिला प्रशासन के सहयोग से अब तक 450 से अधिक परिवारों को बिछड़े परिजनों से मिलवाया है. मेले में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. 90 स्वयंसेवक खोया-पाया केंद्र, व्हीलचेयर सुविधा और सूचना सहयोग जैसी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि लक्ष्य है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










