चोरी के मोबाइल के साथ कोंच का युवक गिरफ्तार

आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास शनिवार को मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.
गया जी. आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास शनिवार को मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोंच प्रखंड के रहनेवाले प्रभात कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि एक अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक को तेजी से भगाते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल व चाकू बरामद किया गया. विशेष पूुछताछ के बाद युवक के खिलाफ गया रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




