ePaper

बकरी चराने गये युवक की आहर में डूबने से हुई मौत

Updated at : 01 Jul 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
बकरी चराने गये युवक की आहर में डूबने से हुई मौत

बकरी चराने गये युवक की आहर में डूबने से मौत हो गयी. मामला थाना क्षेत्र के पत्थलकट्टी गांव का है. घटना मंगलवार की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

शेरघाटी. बकरी चराने गये युवक की आहर में डूबने से मौत हो गयी. मामला थाना क्षेत्र के पत्थलकट्टी गांव का है. घटना मंगलवार की बतायी जा रही है. मरनेवाले की पहचान हरेंद्र मांझी के 12 वर्षीय पुत्र रवींद्र कुमार के रूप में हुई है. थानेदार अजीत कुमार ने बताया कि किशोर बकरी चराने के लिए गया हुआ था. गांव के रहनेवाले उप प्रमुख लाल बहादुर शास्त्री ने बताया कि युवक रोज की तरह बकरी चराने के लिए गया हुआ था. आहर में कई लोग नहा रहे थे. यह भी नहाने लगा. नहाने के क्रम में अधिक गहरे पानी में वह चला गया और दलदल में फंस गया, जिससे डूब कर उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद अंचलाधिकारी एवं स्थानीय स्थान थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया एवं प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरा किया. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में गमगीन माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन