फुलवरिया में करेंट लगने से युवक की मौत

इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के रहनेवाले एक युवक की मौत करंट लगने से होने का मामला प्रकाश में आया है.
इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के रहनेवाले एक युवक की मौत करंट लगने से होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान कालीचरण भुइंया के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीनारायण यादव ने बताया कि बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से घर के नजदीक ही रंजन कुमार की उसकी मौत हो गयी है. घटना की सूचना पाकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




