शादी की नीयत से हथियार के साथ सिरफिरा पहुंचा लड़की के घर

Updated at : 06 Apr 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की नीयत से हथियार के साथ सिरफिरा पहुंचा लड़की के घर

जबरन शादी की नीयत से हथियार के साथ युवती के घर एक युवक पहुंच गया. युवती के पिता को रिवॉल्वर सटाकर उसने युवती को बुलाने के लिए कहा. हल्ला हंगामा होते ही आसपास के लोग जमा हो गये और युवक की धुनाई कर दी.

विज्ञापन

शेरघाटी (गया). जबरन शादी की नीयत से हथियार के साथ युवती के घर एक युवक पहुंच गया. युवती के पिता को रिवॉल्वर सटाकर उसने युवती को बुलाने के लिए कहा. हल्ला हंगामा होते ही आसपास के लोग जमा हो गये और युवक की धुनाई कर दी. साथ ही लोगों ने हथियार के साथ उसे पड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है. आइपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष शिवम धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार की रात सिरफिरा, जो जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव का रहने वाले है, शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के घर के पास काफी देर से चक्कर काट रहा था. शाम होते ही वह हथियार लहराते हुए घर में घुस गया. घर में घुसते ही उसने युवती के पिता की कनपटी में रिवॉल्वर सटाकर उसे बुलाने के लिए कहा. इसके बाद दोनों के बीच नोंक-झोंक होने लगी. हंगामा सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और युवक को पकड़ कर घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर हथियार जब्त कर आरोपित को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस पता लगाने में जुटी है कि युवक हथियार लेकर कहां से आया और उसका मकसद क्या था. पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन