बधार में रखे पुआल की पुंज में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
बधार में रखे पुआल की पुंज में लगी आग

डुमरिया थाना क्षेत्र के मांडर बाजार के समीप मंगलवार को बधार में रखे पुआल के पुंज में अचानक आग लग गयी. घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

डुमरिया. डुमरिया थाना क्षेत्र के मांडर बाजार के समीप मंगलवार को बधार में रखे पुआल के पुंज में अचानक आग लग गयी. घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत डुमरिया पुलिस को सूचना दी. पुलिस दल बल के साथ पहुंची और दमकल को जानकारी दी. दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बिजली मोटर पंप से आग बुझाने का प्रयास किया. बाद में दमकल ने आग पर काबू पाया. पिपरा गांव के पीड़ित किसान कुमार सिंह और रणविजय सिंह ने बताया कि आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि करीब 6-7 बीघा खेत से निकला पुआल जानवरों के चारे के लिए जमा कर रखा था. गेहूं की बोआई के बाद इसका कुट्टी कटवाना था. आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन