ePaper

अगला CM तेजस्वी ही होंगे, दूसरा कोई बरदाश्त नहीं : सुरेंद्र यादव

Updated at : 13 Feb 2017 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
अगला CM तेजस्वी ही होंगे, दूसरा कोई बरदाश्त नहीं : सुरेंद्र यादव

गया : जनसंवाद सभा के आयोजन के पहले सोमवार की सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव होंगे. उनके अलावा कोई दूसरा मुख्यमंत्री के रूप में आयेगा, तो यह उन्हें बरदाश्त नहीं होगा. इसे लालू जी स्वीकार करें या न […]

विज्ञापन

गया : जनसंवाद सभा के आयोजन के पहले सोमवार की सुबह मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव होंगे. उनके अलावा कोई दूसरा मुख्यमंत्री के रूप में आयेगा, तो यह उन्हें बरदाश्त नहीं होगा. इसे लालू जी स्वीकार करें या न करें. हम तो रहेंगे तेजस्वी के साथ. गंठबंधन के साथ भी रहेंगे व नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद तो अभिभावक हैं व नीतीश कुमार के भी लीडर हैं. नीतीश कुमार यह मानें या न मानें.

लालू प्रसाद की भूरि-भूरि प्रशंसा की.उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जी ने उन्हें जमीन से उठा कर यहां लाया. लालू यादव को उनसे अच्छा और कौन जान सकता है. पहले लोकसभा का चुनाव होगा, तो हम प्रधानमंत्री के रूप में नीतीश कुमार जी को ही प्रोजेक्ट करेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर पार्टी में अभी से ही खलबली है. इससे उन्हें कोई मतलब नहीं, लेकिन तेजस्वी के अलावा और कौन हो मुख्यमंत्री हो सकता है. यादव ने कहा कि उनके पास आज कोई पद नहीं है, लेकिन यहां के मंत्री तो वह ही हैं. लोग मंत्री उन्हें बोलते हैं. उन्होंने कहा कि राज माता राबड़ी देवी व लालू यादव का लाल अब उभर गया है. लालू प्रसाद ने जो फसल लगायी है, उस फसल को तेजस्वी यादव ही संवारेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन