क्राउड कंट्रोल करने के लिए एसआरएएफ के 100 जवान तैनात

Updated at :08 Jan 2017 4:29 AM
विज्ञापन
क्राउड कंट्रोल करने के लिए एसआरएएफ के 100 जवान तैनात

बोधगया : कालचक्र पूजा में श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या को देखते हुए क्राउड (भीड़) कंट्रोल के निमित्त एसएसपी गरिमा मलिक ने अब स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स (एसआरएएफ) को भी तैनात किया है़ जवानों को बोधगया के कालचक्र मैदान, महाबोधि मंदिर के प्रवेश द्वार वाले क्षेत्र व दलाई लामा के प्रवास स्थल तिब्बत मोनास्टरी के […]

विज्ञापन

बोधगया : कालचक्र पूजा में श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या को देखते हुए क्राउड (भीड़) कंट्रोल के निमित्त एसएसपी गरिमा मलिक ने अब स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स (एसआरएएफ) को भी तैनात किया है़ जवानों को बोधगया के कालचक्र मैदान, महाबोधि मंदिर के प्रवेश द्वार वाले क्षेत्र व दलाई लामा के प्रवास स्थल तिब्बत मोनास्टरी के पास तैनात किया गया.

100 की संख्या में तैनात किये गये एसआरएएफ के जवानों को मुख्य रूप से दलाई लामा के तिब्बत मोनास्टरी से कालचक्र मैदान में जाने व वापस लौटते वक्त श्रद्धालुओं की होनेवाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही दलाई लामा के प्रवचन समाप्त होने के बाद कालचक्र मैदान के आसपास व महाबोधि मंदिर के प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन