पद से हटाये गये सात पंचायत रोजगार सेवक

Updated at :07 Jan 2017 4:18 AM
विज्ञापन
पद से हटाये गये सात पंचायत रोजगार सेवक

गया . मनरेगा योजना में कोताही बरतने के आरोप में सात पंचायत रोजगार सेवकों को पद मुक्त कर दिया गया है. डीडीसी संजीव कुमार ने उक्त कार्रवाई डीएम कुमार रवि के निर्देश पर की है. जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने बताया कि बेलागंज प्रखंड के पंचायत सेवक अनंत कुमार व संजय कुमार, टिकारी के पंचायत […]

विज्ञापन
गया . मनरेगा योजना में कोताही बरतने के आरोप में सात पंचायत रोजगार सेवकों को पद मुक्त कर दिया गया है. डीडीसी संजीव कुमार ने उक्त कार्रवाई डीएम कुमार रवि के निर्देश पर की है.

जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने बताया कि बेलागंज प्रखंड के पंचायत सेवक अनंत कुमार व संजय कुमार, टिकारी के पंचायत रोजगार सेवक आनंद कुमार, बोधगया के पंचायत रोजगार सेवक संतोष कुमार व उमेश चंद्र मिश्रा, मोहड़ा के पंचायत रोजगार सेवक कौशलेंद्र कुमार व अतरी प्रखंड के पंचायत रोजगार सेवक कुमार रवि को पद मुक्त किया गया है. उनके विरुद्ध कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है. उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया, लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण का जवाब भी नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन