इस साल से विवि में लागू होगा सीबीसीएस

Updated at :06 Jan 2017 8:52 AM
विज्ञापन
इस साल से विवि में लागू होगा सीबीसीएस

पटना : अगले शैक्षणिक सत्र 2017- 18 से राज्य के विश्वविद्यालयों में च्वाइस बेस्ड सिस्टम लागू करने का आग्रह राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने कुलाधिपति से आग्रह किया है . इस संबंध में परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के. सेंथिल कुमार ने राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर निर्देश देने का आग्रह किया है. […]

विज्ञापन
पटना : अगले शैक्षणिक सत्र 2017- 18 से राज्य के विश्वविद्यालयों में च्वाइस बेस्ड सिस्टम लागू करने का आग्रह राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने कुलाधिपति से आग्रह किया है . इस संबंध में परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के. सेंथिल कुमार ने राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर निर्देश देने का आग्रह किया है. इस सिस्टम के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र अपनी पसंद का विषय चुन सकेंगे. इंटर चाहे किसी फैकल्टी में किया हो ग्रेजुएशन में विषय चुनने की आजादी होगी.
शैक्षणिक सत्र 2016-17 में ही इसे चालू करने की योजना थी.निदेशक के. सेंथिल कुमार ने बताया कि सीबीसीएस लचीला और रोजगारोन्मुखी होगा. छात्र यदि सत्र के बीच में किसी विशेष परिस्थिति में किसी पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र अपने विश्वविद्यालयों के अंदर या किसी दूसरे विवि के किसी कॉलेज में ट्रांसफर कराना चाहें तो उनको क्रेडिट के साथ ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी. पहले विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम शैक्षणिक सत्र 2016-17 से ही लागू होना था.
पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तमाम हाइस्कूल, प्लस टू स्कूल और कॉलेजों को इंटर और मैट्रिक के परीक्षा फाॅर्म इंगलिश में भरने का निर्देश दिया है. परीक्षा फाॅर्म हिंदी में भेजा गया है, लेकिन उसे भर कर इंगलिश में भेजना है. समिति कार्यालय के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म को परीक्षार्थी इंगलिश में ही भर कर भेजें.
इससे नाम आदि में त्रुटि नहीं होगी. इंगलिश और हिंदी के नाम के स्पेलिंग में त्रुटि न हो, अंकपत्र अौर प्रमाणपत्र में छात्र के नाम की स्पेलिंग सही हो, इसके लिये यह व्यवस्था की गयी है. बिहार बोर्ड की तरफ से पहली बार इंगलिश में फाॅर्म भरने का निर्देश दिया गया है. ज्ञात हो कि नौ जनवरी तक बिना विलंब दंड के इंटर का परीक्षा फाॅर्म भरा जायेगा. मैट्रिक का परीक्षा फाॅर्म 11 जनवरी तक बिना विलंब दंड के भरा जायेगा.
कैपिटल लेटर में भरें परीक्षा फाॅर्म : समिति के अनुसार परीक्षा फार्म कैपिटल लेटर में भरा जायेगा. परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि सारे कॉलम कैपिटल लेटर में भरा जाये. परीक्षा फाॅर्म पर विद्यार्थी के हस्ताक्षर के साथ अभिभावक के भी हस्ताक्षर होंगे. परीक्षा फाॅर्म में परीक्षा किस भाषा में देनी है, इसकी भी जानकारी मांगी गयी है. फाॅर्म में परीक्षार्थी का पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ भी लगाया जायेगा. रेगुलर और प्राइवेट माध्यम से परीक्षा देने की जानकारी भी देनी होगी.
10 जनवरी तक उपलब्ध करवानी है सेंटरों की डिटेल रिपोर्ट
पटना. इंटर और मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गयी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तमाम जिलों से परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी मांगी है. डिस्ट्रिक्ट वाइज संभावित छात्र और छात्राओं की संख्या जिलाधिकारी को भेजा गया है. जिलाधिकारी संबंधित जिलों के स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित करेंगे. छात्र की संख्या के अनुसार केंद्रों की पूरी जानकारी समिति कार्यालय को 10 जनवरी तक उपलब्ध करवाया जायेगा. सारे जिला शिक्षा कार्यालयों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
नहीं बदले जा सकेंगे परीक्षा केंद्र
इंटर और मैट्रिक के परीक्षा के लिये जो स्कूल या कॉलेज एक बार निर्धारित हो जायेगा, उसमें किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जायेगा. हर परीक्षा केंद्र में कितने छात्र शामिल किये जायेंगे, इस संबंध में पूरी जानकारी समिति कार्यालय को उपलब्ध करवानी है. एक बार जो परीक्षा केंद्र निर्धारित होगा, उसे स्कूल या कॉलेज बाद में बदल नहीं सकते हैं. इस संबंध में आवश्यक निर्देश समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया है.
जनवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होगा एडमिट कार्ड
इंटर परीक्षा 14 फरवरी से ली जानी है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा. स्कूल और कॉलेज के माध्यम से परीक्षार्थी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन