ePaper

ट्रेन हादसा : बेटे से मुलाकात कर बिहार लौट रही सविता की मौत

Updated at : 21 Nov 2016 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन हादसा : बेटे से मुलाकात कर बिहार लौट रही सविता की मौत

पटना : कानपुर ट्रेन हादसे में बिहार के गया की रहने वाली सविता श्रीवास्तव की भी मौत हो गयी है. सविता भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अपने बेटे से मिलकर इंदौर-पटना एक्सप्रेस से लौट रही थीं. सविता के घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है. बताया जा रहा है कि सविता की मौत […]

विज्ञापन

पटना : कानपुर ट्रेन हादसे में बिहार के गया की रहने वाली सविता श्रीवास्तव की भी मौत हो गयी है. सविता भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अपने बेटे से मिलकर इंदौर-पटना एक्सप्रेस से लौट रही थीं. सविता के घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है. बताया जा रहा है कि सविता की मौत की सूचना रेलवे की ओर से फोन पर दी गयी. जिसके बाद परिजन तुरंत कानपुर के लिये रवाना हो गये.

सविता का पूरा परिवार गया के माड़नपुर मुहल्ले में रहता है. पड़ोसियों के मुताबिक सविता के परिजनों ने जो बताया, उसके मुताबिक फोन पर कहा गया कि सविता के शव की स्थिति काफी बिगड़ गयी है. उसे तुरंत ले जाने की आवश्यकता है. पड़ोसियों के मुताबिक सविता के शव का अंतिम संस्कार कानपुर गंगा किनारे ही किया जायेगा. ज्ञात हो कि इस हादसे में बिहार के लगभग 25 लोग मारे गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन