ePaper

Bihar News: पटना-गया रूट की ये 8 ट्रेनें अब चाकंद तक ही जाएंगी, 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Updated at : 23 Nov 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
bihar news

सांकेतिक

Bihar News: गया जंक्शन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है. इसी वजह से गया से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या सात पर विकास कार्य चल रहा है, इसी बीच प्लेटफॉर्म छह और सात पर निर्माण के कारण 24 नवंबर से सात जनवरी 2025 तक मेगा ब्लॉक लिया गया है. इसके तहत गया से खुलने और गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इस दौरान कई ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे. साथ ही गया-पटना के बीच चलने वाली आठ ट्रेनों का परिचालन चाकंद रेलवे स्टेशन तक ही किया जाएगा.

चाकंद तक जाएंगी ये ट्रेनें

चाकंद रेलवे स्टेशन तक ही जाने वाली ट्रेनों में ट्रेन संख्या 03275/03276, 03337,03338, 03365,03340, 03373 और 03374 शामिल हैं. ये सभी पटना-गया-पटना मेमू और पैसेंजर ट्रेनें हैं. वहीं, कई ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है.

गया जंक्शन पर खुलेगा हेल्प काउंटर

45 दिनों के मेगा ब्लॉक के कारण गया और चाकंद में यातायात का दबाव काफी बढ़ जाएगा. यातायात के दबाव को कम करने के लिए गया रेलवे स्टेशन पर सहायता काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है. वहीं, चाकंद रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने पर भी चर्चा हुई है.

नए रूप में नजर आएगा गया जंक्शन

इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन नए स्वरूप में दिखेगा. इसके लिए विकास कार्य शुरू हो गया है. इसके लिए हर सिस्टम को अपडेट किया गया है.

Also Read : Video : आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्री को पड़ा दिल का दौरा, रेलवे कर्मचारी ने CPR देकर बचाई जान

Also Read : Bihar By Election: हार पर प्रशांत किशोर ने कहा- जनता जिसे चाही उसे वोट की, अगले 6 महीने में बदलेगा समीकरण…

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन