Bihar By Election: हार पर प्रशांत किशोर ने कहा- जनता जिसे चाही उसे वोट की, अगले 6 महीने में बदलेगा समीकरण...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Nov 2024 7:44 PM

विज्ञापन

प्रशांत किशोर

Bihar By Election: प्रशांत किशोर ने मतगणना के बाद पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'जो सरकार चल रही है, वो चलती रहे. जनता जिसे चाही उसे वोट की. जन सुराज की परिकल्पना को लेकर बिहार में एक नई सोच बनी है.

विज्ञापन

Bihar By Election: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज उपचुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है. लेकिन, महागठबंधन की हार में जनसुराज की बड़ी भूमिका रही है. जनसुराज ने चारों सीट पर वोट बैंक में सेंधमारी की है. इमामगंज विधानसभा सीट पर जनसुराज उम्मीदवार को करीब 37 हजार वोट मिले हैं. यह अल्पसंख्यक वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी है.

जनता जिसे चाही उसे वोट की- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने मतगणना के बाद पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ‘जो सरकार चल रही है, वो चलती रहे. जनता जिसे चाही उसे वोट की. जन सुराज की परिकल्पना को लेकर बिहार में एक नई सोच बनी है. एक महीने पहले पार्टी बनी है. इसके बाद 10 प्रतिशत वोट लाकर एक शुरुआत की है. भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, उसे 21 प्रतिशत वोट मिले हैं. हमारी पार्टी के कैंडिडेट को वोट तो मिला. अगर 10 वर्ष लगेगा तो भी प्रशांत किशोर इस अभियान से पीछे नहीं हटेगा.’

Also Read: उपचुनाव में सबसे ज्यादा वोट से इस प्रत्याशी को मिली जीत, रामगढ़ में रहा दिलचस्प मुकाबला

ओवरऑल जन सुराज को मिले 70 हजार वोट

उन्होंने आगे बताया कि ‘ओवरऑल जन सुराज को 70 हजार वोट मिले हैं. जन सुराज अभियान को समझना और उसके आधार पर वोट करने में अंतर है. दल को सफलता मिले, इसको लेकर जिम्मेवारी ले रहा हूं. 10 प्रतिशत वोट मिला है. इसकी जिम्मेवारी भी प्रशांत किशोर की है.

उन्होंने कहा कि 6 महीना लोकतंत्र में लंबा समय है. झारखंड और महाराष्ट्र के परिणाम को देख लीजिए. वोट में परिवर्तित करने का प्रयास एक साल के भीतर मैं करूंगा. एक महीना पहले कोई पार्टी बने और 10 प्रतिशत वोट लाए, ऐसा पहले नहीं हुआ है. ‘

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन