पूजा खत्म होते ही पसर गया सन्नाटा
बोधगया: विश्वशांति के लिए महाबोधि मंदिर परिसर में आयोजित काग्यू मोनलम चेन्मो के समाप्त होते ही बोधगया में सन्नाटा पसरने लगा है. महाबोधि मंदिर सहित अन्य मंदिरों, यहां तक कि सड़कों पर भी विदेशियों की संख्या काफी कम दिखने लगी है. बौद्ध तीर्थयात्रियों की कमी होने के कारण यहां के होटलों व रेस्टोरेंट भी खाली […]
यदा-कदा व छोटे ग्रुपवाले श्रद्धालुओं की टोली ही अब बोधगया में दिखायी दे रहे हैं. यात्रियों के कम होने से होटलों के कमरे भी खाली हैं, तो उनके भ्रमण को लेकर मौजूद छोटे-बड़े वाहन भी अब यात्रियों के बाट जोहने में जुटा है. होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों की मानें, तो बोधगया में मौजूद होटल व गेस्ट हाउसों में लगभग साढ़े तीन हजार कमरे हैं. इनमें से कमोबेश एक हजार के आसपास कमरे ही यात्रियों से भर पाते हैं. वह भी दो से चार दिन के लिए ही यात्रियों की गहमागहमी रहती है.
इस कारण बाजार क्षेत्र के अधिकतर रेस्टोरेंट का व्यवसाय चौपट होते जा रहा है. इधर, काग्यू मोनलम चेन्मो के बाद पूजा में शामिल होने आये बौद्ध लामा, अनी व अन्य श्रद्धालुओं की वापसी के कारण होटलों, रेस्टोरेंट व ट्रैवल्स व्यवसाय को अब मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है. हालांकि, आनेवाले दिनों में यहां निगमा मोनलम चेन्मो व 17वें ग्यालवा करमापा उज्ञेन त्रिनले दोरजे के नेतृत्व में आयोजित होने वाले काग्यू मोनलम चेन्मो को लेकर जुटनेवाली भीड़ पर भी लोगों की नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










