सीयूएसबी में ज्वाइन कर रहे नये प्राध्यापक

Updated:
विज्ञापन

सीयूएसबी में ज्वाइन कर रहे नये प्राध्यापकफोटो-संवाददाता, गयादक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में नये प्राध्यापकों ने ज्वाइन करना शुरू कर दिया है. सीयूएसबी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विश्वविद्यालय में नये प्राध्यापकों की इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पिछले हफ्ते परिणाम घोषित किये गये थे. दिसंबर के पहले हफ्ते […]

विज्ञापन

सीयूएसबी में ज्वाइन कर रहे नये प्राध्यापकफोटो-संवाददाता, गयादक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में नये प्राध्यापकों ने ज्वाइन करना शुरू कर दिया है. सीयूएसबी के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विश्वविद्यालय में नये प्राध्यापकों की इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पिछले हफ्ते परिणाम घोषित किये गये थे. दिसंबर के पहले हफ्ते में आयोजित इंटरव्यू के आधार पर 28 प्राध्यापकों का चयन किया गया है. इनमें आठ प्राध्यापक, 11 सहयोगी प्राध्यापक व नौ सहायक प्राध्यापक शामिल हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार तक कई प्राध्यापकों ने ज्वाइन भी कर लिया है. इनमें प्राध्यापक पद पर डॉ श्यामा नंद सिंह व डॉ रेखा अग्रवाल, सहयोगी प्राध्यापक पद पर डॉ सनत कुमार शर्मा (सोशियोलॉजी) व सहायक प्राध्यापक पद पर डॉ दग्विजय सिंह व देव नारायण सिंह (लॉ एंड गवर्नेंस) व सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ पी प्रधान आदि ने ज्वाइन कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन