पांच दिनों से लापता युवती गया जंकशन से बरामद
पांच दिनों से लापता युवती गया जंकशन से बरामद परैया. मंगलवार को परैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में गया जंकशन से राजपुर गांव की लापता युवती नेहा कुमारी को बरामद किया गया. युवती पांच दिनों से लापता थी. गौरतलब है कि गत 17 दिसंबर को युवती के पिता ने परैया थाने में आवेदन […]
पांच दिनों से लापता युवती गया जंकशन से बरामद परैया. मंगलवार को परैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में गया जंकशन से राजपुर गांव की लापता युवती नेहा कुमारी को बरामद किया गया. युवती पांच दिनों से लापता थी. गौरतलब है कि गत 17 दिसंबर को युवती के पिता ने परैया थाने में आवेदन देकर ससुरालवालों पर प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था. आवेदन में युवती के पति रवि कुमार, सास व देवर को आरोपित बनाया गया है. प्रताड़ना से तंग आ कर युवती बिना किसी को बताये घर छोड़ कर कहीं चली गयी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश कर उसका बयान कराया गया.विनोबानगर से वारंटी गिरफ्तारपरैया. विनोबानगर से मंगलवार को पुलिस ने वारंटी बालेश्वर यादव को गिरफ्तार किया. परैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित कई महीनों से फरार चल रहा था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया. वारंटी को कोर्ट में पेश कर, जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










