जीयनबिगहा से स्कॉर्पियो चुराने का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

जीयनबिगहा से स्कॉर्पियो चुराने का प्रयासटनकुप्पा. जीयनबिगहा गांव में सोमवार की रात वाहन चोरों ने एक स्कॉर्पियो चुराने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन में सेंटर लॉक होने के कारण चोर अपने मनसूबे में सफल नहीं हो सके. चोरों द्वारा स्कॉर्पियो को छूते ही एक तेज आवाज निकली, जिससे आसपास के लोग व वाहन मालिक […]

विज्ञापन

जीयनबिगहा से स्कॉर्पियो चुराने का प्रयासटनकुप्पा. जीयनबिगहा गांव में सोमवार की रात वाहन चोरों ने एक स्कॉर्पियो चुराने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन में सेंटर लॉक होने के कारण चोर अपने मनसूबे में सफल नहीं हो सके. चोरों द्वारा स्कॉर्पियो को छूते ही एक तेज आवाज निकली, जिससे आसपास के लोग व वाहन मालिक जग गये. मजबूरन चोरों को भागना पड़ा. वाहन मालिक रंजीत कुमार सिंह उर्फ झलक सिंह ने बताया कि बीती रात पटना से जीयनबिगहा आये थे और स्कार्पियो को घर के बाहर खड़ा कर सेंटर लॉक लगा दिया. रात करीब 12 बजे वाहन में लगे सेंटर लॉक बजने लगा. उनकी नींद खुल गयी व बाहर झांका, तो देखा कि पांच की संख्या में रहे वाहन चोर भाग रह हैं. हल्ला सुन कर आसपास के लोग जग गये और चोरों की खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका. इस संबंध में झलक सिंह ने टनकुप्पा थाने में आवेदन दिया है. पुलिस चोर गिरोह की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन