फुटबॉल में एलएसडब्ल्यू की टीम चैंपियन
फुटबॉल में एलएसडब्ल्यू की टीम चैंपियन फोटो- बोधगया 01- क्रिकेट में विजेता बनी एमयू के विदेशी भाषा विभाग की टीम एमयू के अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट मैचों का भी आयोजन संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में एलएसडब्ल्यू की टीम ने समाजशास्त्र विभाग […]
फुटबॉल में एलएसडब्ल्यू की टीम चैंपियन फोटो- बोधगया 01- क्रिकेट में विजेता बनी एमयू के विदेशी भाषा विभाग की टीम एमयू के अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट मैचों का भी आयोजन संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में एलएसडब्ल्यू की टीम ने समाजशास्त्र विभाग की टीम को 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. फाइनल मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा. दोनों टीमों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया. इससे पहले खेले गये दोनों सेमीफाइनल मैचों में एलएसडब्ल्यू की टीम ने बिलिब्स की टीम को 1-0 व समाजशास्त्र विभाग की टीम ने प्राणि विज्ञान विभाग की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था. अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया. इसमें विदेशी भाषा विभाग की टीम ने रसायन शास्त्र विभाग की टीम को 18 रनों से हरा दिया. दूसरे मैच में राजनीतिक विज्ञान की टीम व वाणिज्य विभाग की टीमों के बीच हुआ. दोनों टीमों ने 51 रनों का समान स्कोर हासिल किया. इसके बाद सुपर ओवर में वाणिज्य विभाग की टीम ने मैच जीत लिया. तीसरे मैच में एलएसडब्ल्यू की टीम ने गणित विभाग की टीम को सात विकेट से हरा दिया. मैच का उद्घाटन एमयू के खेलकूद निदेशक प्रो सुनील कुमार सिंह ने किया. एमयू के खेलकूद प्रभारी डॉ सुदर्शन राय ने बताया कि शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में महिला व पुरुष वर्ग की अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










