गोपालगंज में ग्रामीणों का फरमान, विधवा के हाथ से बना मिड डे मील खाने पर बैन
बरौली : गोपालगंज जिले के बरौली के कल्याणपुर राजकीय मध्य विद्यालय में एक विधवा को रसोइया नियुक्त किये जाने पर गांव के लोग खफा हैं. बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल परिसर में बैठक की, जिसमें विधवा के आचरण पर सवाल उठाते हुए उसके बनाये हुए मिड डे मील बच्चों को खिलाने पर रोक लगा दी […]
इतना ही नहीं, उसे हटाये जाने तक स्कूल में तालाबंदी कर दी गयी है. यह पूरा वाकया बुधवार की सुबह 9:30 बजे का है. बताया जाता है कि इस स्कूल में सुनीता कुंवर रसोइया के पद पर पिछले दो साल से कार्यरत हैं. बीच में ग्रामीणों के दबाव पर स्कूल शिक्षा समिति ने उसे हटा कर बबीता देवी को रसोइया नियुक्त किया था. सुनीता ने इसकी शिकायत डीएम के निर्देश पर मामले की जांच एमडीएम प्रभारी से करायी गयी थी. जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम के आदेश पर सुनीता कुंवर को पुन: सोमवार को रसोइया के पद पर प्रधानाध्यापक ने योगदान करा लिया था. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये और उन्होंने स्कूल में तालाबंदी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










