कोच में आग लगने की हुई जांच
कोच में आग लगने की हुई जांच 11 दिसंबर को ट्रेन के कोच में लगी थी आग संवाददाता,गयारेल एसी पीएन मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को डीएमओ लाइन में खड़े यात्री स्पेयर कोच में विगत 11 दिसंबर को आग लगने की घटना की जांच घटनास्थल पर पहुंच कर अधिकारियों ने की. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने […]
कोच में आग लगने की हुई जांच 11 दिसंबर को ट्रेन के कोच में लगी थी आग संवाददाता,गयारेल एसी पीएन मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को डीएमओ लाइन में खड़े यात्री स्पेयर कोच में विगत 11 दिसंबर को आग लगने की घटना की जांच घटनास्थल पर पहुंच कर अधिकारियों ने की. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि 11 दिसंबर को ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना में कैरेज एंड वैगन के कर्मचारी उपेंद्र कुमार ने आवेदन देकर कहा है कि कोच में आग लगने से करीब 15 सौ रुपये की रेल संपत्ति का नुकसान हुआ है. आवेदन में एक तरफ बाहरी लोगों द्वारा आग लगाने, तो दूसरी तरफ शॉर्ट सर्किट से घटना होने का जिक्र किया गया है. श्री कुमार ने बताया कि अगलगी की घटना की जांच की जा रही है. जांच टीम में आरपीएफ इंस्पेक्टर आरआर सहाय के अलावा कैरेज एंड वैगन व टीएलआइ के अधिकारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










