नहीं रहे स्वामी राघवाचार्य जी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया : रामानुजाचार्य मठ के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य जी महाराज (90) का निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार की शाम दल्लिी के पास गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. छठ के तीन दिन बाद ही दिल का दौरा पड़ने पर गया एम्स में प्राथमिक चिकत्सिा के बाद डॉक्टरों की […]
विज्ञापन
गया : रामानुजाचार्य मठ के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य जी महाराज (90) का निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार की शाम दल्लिी के पास गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. छठ के तीन दिन बाद ही दिल का दौरा पड़ने पर गया एम्स में प्राथमिक चिकत्सिा के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मेदांता अस्पताल भेजा गया था. वहीं उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी. करीब एक सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी थी.
एक और चेक अप के लिए वह दल्लिी में ही ठहरे थे, पर इसी बीच मंगलवार की शाम चक्कर आने की शिकायत पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां आइसीयू में पहुंचने से ठीक पहले ही उन्होंने प्राण त्याग दिया. बुधवार को गया में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










