मीराबिगहा में बांटे गये कंबल
मीराबिगहा में बांटे गये कंबल बेलागंज. नगर प्रखंड के मीराबिगहा गांव में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीप्रकाश सिंह के आवास पर उनके पिता सेवानिवृत्त डीएसपी सह कानूनविद शिवधारी सिंह की 40वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर 58 मरीजों की आंखों की जांच झारखंड के चौपारण स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण नेत्र हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने […]
मीराबिगहा में बांटे गये कंबल बेलागंज. नगर प्रखंड के मीराबिगहा गांव में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ श्रीप्रकाश सिंह के आवास पर उनके पिता सेवानिवृत्त डीएसपी सह कानूनविद शिवधारी सिंह की 40वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर 58 मरीजों की आंखों की जांच झारखंड के चौपारण स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण नेत्र हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की. इस अवसर पर डॉ श्रीप्रकाश सिंह, एनडीआरएफ के डीजी ओमप्रकाश सिंह, पुत्र वधू दुलारी सिंह व नीलम सिन्हा ने गरीब, असहाय व विकलांग लोगों के बीच 500 कंबलों का वितरण किया. इसके पूर्व परिजनों समेत गण्यमान्य लोगों ने श्री सिंह की तसवीर पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की. आंखों की जांच व कंबल वितरण शिविर का संचालक कर रहे शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि मोतियाबिंद आॅपरेशन के लिये चुने गये 58 रोगियों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण नेत्र अस्पताल, चौपारण भेजा गया है. इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सरयू सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










