लाल मट्टिी लदा हाइवा जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

लाल मिट्टी लदा हाइवा जब्त, चालक गिरफ्तारवजीरगंज. प्रखंड क्षेत्र की करजरा पहाड़ी से लाल मिट्टी का अवैध उत्खनन जारी है. एसएसपी व एएसपी के दिशा पर वजीरगंज थाने की पुलिस ने लाल मिट्टी लदा हाइवा को जब्त किया. थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि ठेकेदार, वाहनचालक व हाइवा मालिक के विरुद्ध मामले दर्ज कर वन […]

विज्ञापन

लाल मिट्टी लदा हाइवा जब्त, चालक गिरफ्तारवजीरगंज. प्रखंड क्षेत्र की करजरा पहाड़ी से लाल मिट्टी का अवैध उत्खनन जारी है. एसएसपी व एएसपी के दिशा पर वजीरगंज थाने की पुलिस ने लाल मिट्टी लदा हाइवा को जब्त किया. थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि ठेकेदार, वाहनचालक व हाइवा मालिक के विरुद्ध मामले दर्ज कर वन विभाग के पास अागे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया. साथ ही, गिरफ्तार हाइवाचालक नीतीश यादव को जेल भेज दिया गया. शोकसभा का आयोजन वजीरगंज. हरलाखी से रालोसपा के विधायक बसंत कुमार कुशवाहा के निधन पर दल के स्थानीय नेताओं ने जिला उपाध्यक्ष डाॅ उदय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया. सभा में दो मिनट का मौन रख कर विधायक को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष जगदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष विनय यादव, जिला सचिव दिलीप कुमार समेत कई प्रबुद्ध नागरिक भी मौजूद थे. पैसों के अभाव में दिन भर पड़ा रहा नरेश का शवअंत्येष्टि योजना के तहत मिले रुपये व चंदे की राशि से हुआ दाह संस्कारप्रतिनिधि, वजीरगंजपुनावां निवासी 40 वर्षीय नरेश मांझी की बीमारी के कारण मंगलवार की सुबह मौत हो गयी, लेकिन पैसों के अभाव में पूरे दिन नरेश की लाश दरवाजे पर ही पड़ी रही. सूचना पर पंचायत के मुखिया ने शव के दाह संस्कार के लिए दो हजार रुपये दिये. मुखिया ने कहा कि अंत्येष्टि योजना में फंड नहीं होने के कारण शेष एक हजार रुपये मृतक के परिजनाें काे बाद में दिये जायेंगे. इधर, महादलित टोले के कुछ लोगों ने चंदा कर देर शाम नरेश मांझी का दाह संस्कार किया. ग्रामीणों ने बताया कि भूमिहीन नरेश मांझी के बेटे गब्बर मांझी की पिछले साल सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है. बेटी आशा देवी का विवाह हो चुका है. अब नरेश की मौत के बाद उसकी पत्नी अनार देवी अब बेसहारा हो गयी है. इस मामले पर बीडीओ प्रियदर्शी राजेश ने बताया कि नरेश मांझी की पत्नी को विधवा पेंशन व पारिवारिक लाभ योजना के तहत सरकार की तरफ से मदद दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन