भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा शुरू

Updated:
विज्ञापन

भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा शुरूफोटो – परीक्षा देते पीजी सेमेस्टर टू के विद्यार्थी.पीजी सेमेस्टर-टू के ग्रुप-ए के विद्यार्थियों हुई परीक्षा संवाददाता, गया गया कॉलेज के भूगोल विभाग में पीजी सेमेस्टर-टू (ग्रुप ए) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई. परीक्षा में 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस संबंध मेें भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष […]

विज्ञापन

भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा शुरूफोटो – परीक्षा देते पीजी सेमेस्टर टू के विद्यार्थी.पीजी सेमेस्टर-टू के ग्रुप-ए के विद्यार्थियों हुई परीक्षा संवाददाता, गया गया कॉलेज के भूगोल विभाग में पीजी सेमेस्टर-टू (ग्रुप ए) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई. परीक्षा में 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस संबंध मेें भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अवध तिवारी ने बताया कि मंगलवार को संपन्न हुई पीजी सेमेस्टर-टू (ग्रुप-ए) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक के रूप में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर (पलामू) के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार व वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह को बुलाया गया था. बुधवार को ग्रुप बी के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा में वाह्य परीक्षक के रूप में दीनदयाल विश्वविद्यालय, गोरखपुर के भूगोल के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ एसके दीक्षित व तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ एसएन पांडेय होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन