फिजियोथेरेपी विभाग के रक्तदान शिविर में 30 यूनिट ब्लड संग्रह

Updated:
विज्ञापन
फिजियोथेरेपी विभाग के रक्तदान शिविर में 30 यूनिट ब्लड संग्रह

शिविर में विभाग के स्टूडेंट्स, शिक्षक, कर्मचारी व एसएसबी के जवान शामिल

विज्ञापन

शिविर में विभाग के स्टूडेंट्स, शिक्षक, कर्मचारी व एसएसबी के जवान शामिल

जीवन रक्षा के साथ समाज में एकता और सेवा भाव की मिसाल भी कायम करता है रक्तदान : कुलपति

वरीय संवाददाता, बोधगया.

मगध विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग ने बुधवार को मगध मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया. यह कार्यक्रम विभाग की सामाजिक उत्तरदायित्व की मजबूत भावना को दर्शाता है, जिसमें छात्र, शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और एसएसबी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. लगभग 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो मेडिकल कॉलेज के जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. शिविर का उद्घाटन विभाग की निदेशक पूनम सिंह ने किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है. यह न केवल किसी का जीवन बचाता है, बल्कि समाज में मानवता की भावना को मजबूत करता है. हम सभी को कम-से-कम हर छह महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित और पुनरावृत्तीय प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि हमारे छात्र और शिक्षक इस तरह की गतिविधियों से न केवल स्वास्थ्य जागरूकता फैला रहे हैं, बल्कि देश सेवा की भावना भी ग्रहण कर रहे हैं.

डॉ नीरज ने पहला रक्तदान कर सबके लिए उदाहरण प्रस्तुत किया. मैं सभी से अपील करती हूं कि ऐसे शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. मगध मेडिकल कॉलेज की टीम ने चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान किया. इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ आनंद प्रियदर्शी, डॉ रोहित सिन्हा, डॉ नीरज, डॉ नंदिनी तथा गैर-शिक्षण कर्मचारी हितेश कुमार, निशांत कुमार, डॉ अरुण कुमार व अन्य ने सक्रिय भूमिका निभायी. डॉ रोहित सिन्हा ने बताया कि यह शिविर फिजियोथेरेपी विभाग की निरंतर सामाजिक गतिविधियों की शृंखला का हिस्सा है. हम स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सेवा पर केंद्रित रहते हैं और विभाग में पूर्व में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं. कुलपति प्रो एसपी शाही ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की व कहा कि यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में एकता और सेवा भाव की मिसाल भी कायम करता है. फिजियोथेरेपी विभाग की यह पहल अन्य विभागों के लिए प्रेरणास्रोत है. कुलपति ने भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन