उपाध्यक्ष व कर्मचारियों ने किया साफ-सफाई

Published at :30 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
उपाध्यक्ष व कर्मचारियों ने किया साफ-सफाई

फोटो- बोधगया 12(नगर पंचायत के समीप छठ पर्व के पहले झाड़ू लगा कर सफाई करते उपाध्यक्ष व नपं के अन्य कर्मचारी) संवाददाता, बोधगया छठ पर्व के पहले सड़कों को साफ-सुथरा रखने को लेकर बुधवार को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत के सिटी […]

विज्ञापन

फोटो- बोधगया 12(नगर पंचायत के समीप छठ पर्व के पहले झाड़ू लगा कर सफाई करते उपाध्यक्ष व नपं के अन्य कर्मचारी) संवाददाता, बोधगया छठ पर्व के पहले सड़कों को साफ-सुथरा रखने को लेकर बुधवार को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत के सिटी मैनेजर, जेई व अन्य कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत के समीप लगाये गये फलों की दुकानों से निकलने वाले कचरे को साफ किया. उपाध्यक्ष द्वारा साफ-सफाई किये जाने के बाद अन्य दुकानदारों ने भी कचरे को हटाने में सक्रिय हो गये. उधर, छठ को लेकर बुधवार को जेनामिताभ वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक जीने पेरे ने अपने स्कूल के बच्चों के साथ सफाई अभियान चलाया व गांधी चौक व गोदाम रोड में सड़कों पर फैले कचरे को साफ कराया. (कलेंद्र)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन