शहर में बिके 15 लाख के चीनिया केले

Published at :29 Oct 2014 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में बिके 15 लाख के चीनिया केले

गया: केदारनाथ मार्केट में मंगलवार को खरना (लोहंडा) के दिन हजारों लोगों ने फलों की खरीदारी की. सुबह से ही मार्केट में खरीदारों की भीड़ लगी रही. मार्केट में केले के भाव में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया. चीनिया (पीला) केला 200 से 500 रुपये घौद बिका. सुबह में 200 रुपये, 10 बजे के करीब […]

विज्ञापन
गया: केदारनाथ मार्केट में मंगलवार को खरना (लोहंडा) के दिन हजारों लोगों ने फलों की खरीदारी की. सुबह से ही मार्केट में खरीदारों की भीड़ लगी रही. मार्केट में केले के भाव में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखा गया. चीनिया (पीला) केला 200 से 500 रुपये घौद बिका. सुबह में 200 रुपये, 10 बजे के करीब 300 रुपये व दोपहर दो बजे तक केला 500 रुपये घौद भी बिका.
फलों के थोक विक्रेता मोहम्मद असलम ने बताया कि मंगलवार को मार्केट में फलों की बिक्री सबसे अधिक हुई. केले के भाव में सबसे अधिक उतार-चढ़ाव आया. केला 200 से 500 रुपये घौद बिका. उन्होंने बताया कि रविवार से मंगलवार तक मार्केट में करीब 20 ट्रक चीनिया केला बिक चुके हैं. एक ट्रक में 70-75 हजार रुपये का केला आता है. यानी, अब तक करीब 15 लाख रुपये के चीनिया केले बिक चुके हैं. उन्होंने बताया कि केले के अलावा सेब, संतरा, अंगूर, सिंघाड़ा व शकरकंद आदि फलों की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ. खुदरा में सेब 60-70 रुपये किलो बिका.
एक लाख से अधिक पीस बिका जलदार नारियल : छठ पर शहर के बाजारों में जलदार नारियल की खूब बिक्री हुई. रविवार से ही हजारों लोग पूजन सामग्री के साथ नारियल की खरीदारी कर रहे हैं. केदारनाथ मार्केट, पनदरिवां व केपी रोड धामी टोला से मंगलवार को लोगों ने जलदार नारियल खरीदे. पनदरिवां में पूजन सामग्री के विक्रेता राजू कुमार ने बताया कि इस वर्ष शहर में जलदार नारियल की खूब बिक्री हुई है. खुदरा में जलदार नारियल 20 रुपये पीस बिका. उन्होंने बताया कि गया शहर में करीब एक लाख से अधिक पीस नारियल बिके. गया शहर से ही पूरे जिले व आसपास के जिलों में जलदार नारियल की सप्लाइ होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन