छठ को लेकर दूध का वितरण

Published at :28 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
छठ को लेकर दूध का वितरण

प्रतिनिधि, गुरारू छठ पर्व के मौके पर मंगलवार को गुरारू बाजार के व्यवसायी संतोष चौरसिया ने छठ करनेवालों के बीच बीच एक सौ लीटर दूध वितरण किया.श्रमदान व लोगों के सहयोग से सड़क का निर्माण शुरूप्रतिनिधि, गुरारू रफीगंज-गुरारू सड़क निर्माण संघर्ष समिति के लोगों ने सोमवार की रात श्रमदान व जन सहयोग से गुरारू-रफीगंज सड़क […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुरारू छठ पर्व के मौके पर मंगलवार को गुरारू बाजार के व्यवसायी संतोष चौरसिया ने छठ करनेवालों के बीच बीच एक सौ लीटर दूध वितरण किया.श्रमदान व लोगों के सहयोग से सड़क का निर्माण शुरूप्रतिनिधि, गुरारू रफीगंज-गुरारू सड़क निर्माण संघर्ष समिति के लोगों ने सोमवार की रात श्रमदान व जन सहयोग से गुरारू-रफीगंज सड़क का निर्माण शुरू किया. प्रथम चरण में बगडीहा गांव से नटकी पुल तक मरम्मती शुरू की गयी. इस पहल से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. गौरतलब है कि सरकारी उदासीनता, स्थानीय सांसद व विधायक की उपेक्षा के कारण पिछले कई दशकों से गुरारू-रफीगंज सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है. इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है. सरकारी अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से आहत लोगों ने एक समिति बना कर श्रमदान व जन सहयोग से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है. इस मौके पर सड़क निर्माण संघर्ष समिति के मनोज चंद्रवंशी, योगी पासवान, संतोष चौरसिया व चंद्रशेखर प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. डबूर गांव में हुई कीर्तन प्रतियोगिता गुरारू . प्रखंड के डबूर गांव के सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व को लेकर बुधवार को कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजित होगी. यह प्रतियोगिता औरंगाबाद केगायक उमा कांत मिश्र व झारखंड के लातेहार के गायक सिकंदर पासवान के बीच होगी. उक्त आशय की जानकारी आयोजक मंडल के सदस्य श्याम सुंदर यादव ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन