स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का धरना 15 को

Published at :28 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का धरना 15 को

प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को भरने समेत पांच सूत्री मांग को लेकर डीइओ ऑफिस पर करेंगे प्रदर्शनसंवाददाता, गयास्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रोन्नत कर मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर पदस्थापित करने की मांग को लेकर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संघ 15 नवंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीएम) के कार्यालय परिसर में धरना देगा. इसकी […]

विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को भरने समेत पांच सूत्री मांग को लेकर डीइओ ऑफिस पर करेंगे प्रदर्शनसंवाददाता, गयास्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रोन्नत कर मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर पदस्थापित करने की मांग को लेकर स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संघ 15 नवंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीएम) के कार्यालय परिसर में धरना देगा. इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए एक नवंबर को गांधी मंडप में बैठक होगी, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लेंगे.संघ के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 15 नवंबर को डीइओ कार्यालय के परिसर में धरना दिया जायेगा. इसमें हाइकोर्ट के सीडब्लूजेसी नंबर-21139/2011(उमेश प्रसाद सिंह व अन्य)में पारित आदेश का क्रियान्वयन कराना, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नत कर रिक्त पदों को भरना, सभी कोटी के शिक्षकों को वरीय वेतनमान व प्रवरण वेतनमान सुनिश्चित कराना एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में कार्यरत स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का भविष्य निधि व ग्रुप बीमा के लिए कटौती की गयी राशि ससमय बैंक खातों में जमा कराने आदि की मांग शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन