मधुमति आश्रम में लगा रक्तदान शिविर

गया. मानपुर के जनकपुर मुहल्ला स्थित मधुमति आश्रम में मंगलवार को संत विज्ञान देवजी महाराज के जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 25 गुरु भाई व बहनों ने भाग लिया. शिविर का शुभारंभ डॉ शारदानंद सिंह, डॉ पीके अग्रवाल, संस्थान के महामंत्री दयानंद सिंह, संयोजक राम चंद्र प्रसाद सिंह, […]
गया. मानपुर के जनकपुर मुहल्ला स्थित मधुमति आश्रम में मंगलवार को संत विज्ञान देवजी महाराज के जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 25 गुरु भाई व बहनों ने भाग लिया. शिविर का शुभारंभ डॉ शारदानंद सिंह, डॉ पीके अग्रवाल, संस्थान के महामंत्री दयानंद सिंह, संयोजक राम चंद्र प्रसाद सिंह, आश्रम प्रभारी डॉ निरंजन प्रसाद व रघुवीर प्रसाद आदि ने किया. मधुमति आश्रम के लोगों ने बताया कि संस्थान नशा उन्मूलन, दहेज रहित विवाह, नारी सशक्तीकरण, पौधारोपण व गो-हत्या का विरोध समेत सामाजिक कार्य करता है. संस्था जरूरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क रक्त उत्पन्न कराती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










