छठ की तैयारी में जुटे लोग

टिकारी. छठ का व्रत सोमवार को नहाय-खाय से शुरू होगा. इसको लेकर पंचदेवता सूर्य मंदिर के पास श्रद्धालुओं व भक्त गण पधारने लगे हैं. नहाय-खाय पर छठ करनेवालों समेत अन्य लोग अरवा चावल का भात, चने की दाल व कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र में तालाबों व नदी […]
टिकारी. छठ का व्रत सोमवार को नहाय-खाय से शुरू होगा. इसको लेकर पंचदेवता सूर्य मंदिर के पास श्रद्धालुओं व भक्त गण पधारने लगे हैं. नहाय-खाय पर छठ करनेवालों समेत अन्य लोग अरवा चावल का भात, चने की दाल व कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र में तालाबों व नदी घाटों पर छठ करनेवाले श्रद्धालुओं द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ अर्पित किये जायेंगे. इधर, मौसम के बदलते मिजाज को देख कर जहां लोगों में खुशी है, तो किसानों को भय भी व्याप्त है. उन्हें डर है कि कहीं तेज आंधी-पानी से फसलों को नुकसान न हो जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










