मंदिरों जैसे दिखेंगे पंडाल

गया : शहर स्थित गोल बगीचा के पास मिर सफायत रोड में यंग सोसाइटी क्लब मां दुर्गा के दरबार को लाइटों व अन्य सामग्री से रोशन करेगा. सोसाइटी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. मूर्तिकार मूर्ति बनाने में जुट गये हैं, तो कारीगर पंडाल को आकार देने में. इस बार मूर्ति को भी […]
गया : शहर स्थित गोल बगीचा के पास मिर सफायत रोड में यंग सोसाइटी क्लब मां दुर्गा के दरबार को लाइटों व अन्य सामग्री से रोशन करेगा. सोसाइटी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. मूर्तिकार मूर्ति बनाने में जुट गये हैं, तो कारीगर पंडाल को आकार देने में.
इस बार मूर्ति को भी भव्य रूप देने की तैयारी चल रही है. सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पंडाल का दृश्य दक्षिण भारत के एक मंदिर जैसा होगा. इसकी प्रतिकृति के आधार पर काम हो रहा है.
65 से 75 हजार की लागत से बनेगी मूर्ति : यंग सोसाइटी के सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 65 से 75 हजार की लागत से मां दुर्गा की मूर्ति बनायी जा रही है. मूर्ति की लंबाई 13 फुट होगी. उन्होंने बताया कि मूर्ति इस बार अजंता के रूप में रहेगी, जो पंचमुखी होगी. मूर्ति बनाने के लिए बाहर से भी मूर्तिकार बुलाये गये हैं. सचिव ने बताया कि यंग सोसाइटी क्लब इस वर्ष 54वां वर्ष समारोह मना रहा है.
75 हजार की लागत से बनाया जायेगा पंडाल : समिति के सदस्यों ने बताया कि 75 हजार की लागत से पंडाल का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस बार पंडाल का निर्माण मनोज कुमार कर रहे हैं. उन्होंने इंटरनेट से दक्षिण भारत के एक मंदिर के प्रारूप का प्रिंट निकाला है. इसी के आधार पर काम चल रहा है. इसमें प्लाइ, थर्माकोल व कपड़े का इस्तेमाल हो रहा है. इसे बनाने में महीने से ज्यादा का समय लगता है, इसीलिए पहले से ही काम शुरू करवा दिया गया है.
पूजा में खर्च होंगे तीन लाख ! : पूजा में करीब तीन लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल की खूबसूरती व भव्य बनाने के लिए रंगीन बल्ब व बाहर से समान मंगाने में ही 50 हजार से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है. पंडाल पूरी तरह वाटर प्रूफ होगा. सचिव ने बताया कि चार अक्तूबर को पंडाल के पास ही भंडारे का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










