ePaper

चाहिए ऑल इंडिया टूरिस्ट बस परमिट, तो गया में दें आवेदन

Updated at : 24 Nov 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
चाहिए ऑल इंडिया टूरिस्ट बस परमिट, तो गया में दें आवेदन

परमिट लेने के लिए पहले जाना पड़ता था पटना या वाराणसी प्रमंडलीय कार्यालय में एक सादे समारोह में आयुक्त ने सौंपा परमिट गया : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात बोधगया के दृष्टिकोण से सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. अब ऑल इंडिया टूरिस्ट बस परमिट को लेकर संबंधित लोगों को पटना या […]

विज्ञापन

परमिट लेने के लिए पहले जाना पड़ता था पटना या वाराणसी

प्रमंडलीय कार्यालय में एक सादे समारोह में आयुक्त ने सौंपा परमिट
गया : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात बोधगया के दृष्टिकोण से सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. अब ऑल इंडिया टूरिस्ट बस परमिट को लेकर संबंधित लोगों को पटना या वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा. सरकार ने उक्त परमिट को इश्यू करने का अधिकार क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (आरटीए) मगध प्रमंडल को दिया है.
इसी योजना के तहत शनिवार को गया शहर स्थित प्रमंडलीय कार्यालय में मगध आयुक्त असंगबा चुबा आओ ने ऑल इंडिया टूरिस्ट बस का पहला परमिट महारानी बस के प्रोपराइटर रविशंकर सिंह के बेटे कुमार सौरभ के नाम से इश्यू किया और परमिट से संबंधित दस्तावेज रविशंकर सिंह को सौंपा. यह परमिट 20 नवंबर 2024 तक के लिए दिया गया है. प्रत्येक वर्ष परमिट धारक को नवीकरण कराना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन