प्रथम चरण के लिए 26 नवंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 1:14 AM
पैक्स चुनाव. पांच प्रखंडों की 74 पैक्सों में होना है चुनाव गया : जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो जायेगी. इसे लेकर प्रखंडों में सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रथम चरण में पांच प्रखंडों के 74 पैक्स समितियों के लिए […]
पैक्स चुनाव. पांच प्रखंडों की 74 पैक्सों में होना है चुनाव
गया : जिले में प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो जायेगी. इसे लेकर प्रखंडों में सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रथम चरण में पांच प्रखंडों के 74 पैक्स समितियों के लिए उम्मीदवार नामांकन करेंगे. उम्मीदवार 28 नवंबर तक नामांकन कर सकते हैं. वहीं 29 व 30 नवंबर को स्क्रूटनी हाेगी. दो दिसंबर को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा.
प्रथम चरण में नगर प्रखंड की 16, मानपुर की 12, वजीरगंज की 19, फतेहपुर की 18 व टनकुप्पा की नौ पैक्सों के लिए चुनाव होना है. इसमें नगर प्रखंड की अमराहा पैक्स, औरवां पैक्स, बारा पैक्स, चांकद पैक्स, चूरी पैक्स, धनसीर पैक्स, घुठिया पैक्स, कंडी पैक्स, केशरू धर्मपुर पैक्स, खिरियावां पैक्स, कोरवां पैक्स, कुजाप पैक्स, मदनबिगहा पैक्स, नैली पैक्स,रसलपुर पैक्स में चुनाव होगा. मानपुर प्रखंड के भदेजा पैक्स, सौहेपुर पैक्स, उसरी पैक्स, गेरे पैक्स,बारागंधार पैक्स, नौरंगा पैक्स, ननौक पैक्स, शादीपुर पैक्स, भोरे पैक्स, सनौत पैक्स, लखनुपर पैक्स व कईया पैक्स शामिल है.
वजीरगंज प्रखंड के नवादा पैक्स, विशुनपुर पैक्स, सहिया पैक्स, पुनावां पैक्स, अमैठी पैक्स, केनार फतेहपुर पैक्स, पुरा पैक्स, कारीसोवा पैक्स, पतेड़मंगरावां पैक्स, बिच्छा पैक्स, जमुआवां पैक्स, केनार पहाड़पुर पैक्स, घुरियावां पैक्स, महुएत पैक्स, करजरा पैक्स, कुर्कीहार पैक्स, दखिनगांव पैक्स, तरवां पैक्स व महुगाइन पैक्स है. फतेहपुर प्रखंड के भारे पैक्स, मोरहे पैक्स, चरोखरी पैक्स, जयपुर पैक्स, धरहराकला पैक्स, बारा पैक्स, उत्तरी लोधवे पैक्स, फतेहपुर पैक्स, दक्षिणी लोधवे पैक्स, नौडिहा झुरांग पैक्स, मतासो पैक्स, नगवां पैक्स, पहाड़पुर पैक्स, डुमरीचट्टी पैक्स, सलैयाकला पैक्स, कठौतियाकेवाल पैक्स, नौडिहा सुल्तानपुर पैक्स व नीमी पैक्स शामिल है. वहीं टनकुप्पा प्रखंड के आरोपुर पैक्स, उतलीवारा पैक्स, ढीबर पैक्स, भेटौरा पैक्स, टनकुप्पा पैक्स, गजाधरपुर पैक्स, बहसापीपरा पैक्स, चौबार पैक्स व जगन्नाथपुर पैक्स में चुनाव होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










