आहर में डूबने से युवक की मौत, सड़क जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : मगध मेडिकल थाने के दुबहल गांव में आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बोधगया थाने के खरांटी के रहनेवाले उदय मांझी के 22 वर्षीय बेटे ब्रजेश मांझी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि ब्रजेश मगध मेडिकल थाने के आजाद बिगहा गांव स्थित […]
विज्ञापन
गया : मगध मेडिकल थाने के दुबहल गांव में आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बोधगया थाने के खरांटी के रहनेवाले उदय मांझी के 22 वर्षीय बेटे ब्रजेश मांझी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि ब्रजेश मगध मेडिकल थाने के आजाद बिगहा गांव स्थित अपनी बुआ के घर आया हुआ था.
वह यहां मजदूरी करने पहुंचा था. गुरुवार की दोपहर वह आहर में गिर गया. गुरुवार की देर रात तक गोताखोर ब्रजेश को खोज नहीं कर सके. शुक्रवार की सुबह से स्थानीय लोगों ने गया-डोभी मार्ग को दोमुहान के पास जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही दोबारा डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की गयी. बहुत कोशिश के बाद उसका शव निकल सका.
मेडिकल थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम आजाद ने बताया कि ब्रजेश सिर के बल आहर में डूब गया था. पानी करीब 30 फुट होने के कारण खोजने में परेशानी आयी. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










