बच नहीं पायेंगे अराजक तत्व चारों तरफ से हो रही निगरानी
Updated at : 07 Oct 2019 9:56 AM (IST)
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे व सादे लिबास में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर डीएम व एसएसपी ने रविवार की शाम शहर में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी गया : दुर्गापूजा को लेकर शहर में होनेवाली भीड़ को देखते हुए अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से कई स्तर पर निगरानी की तैयारी की […]
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे व सादे लिबास में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर
डीएम व एसएसपी ने रविवार की शाम शहर में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
गया : दुर्गापूजा को लेकर शहर में होनेवाली भीड़ को देखते हुए अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से कई स्तर पर निगरानी की तैयारी की गयी है. शहर में सभी पूजा पंडालों व चौक-चौराहों पर पुलिस अधिकारी के साथ जवानों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही कई स्तर पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था दी गयी है. रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. रविवार की रात ही डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा शहर का मुआयना करने निकले. जगह-जगह पर दोनों अधिकारियों ने बल की तैनाती व अन्य व्यवस्था की जानकारी ली. लगभग सभी जगहों पर दोनों अधिकारियों ने खुद ही पहुंच कर मुआयना किया.
एसएसपी ने बताया कि हर जगह शांति व्यवस्था बहाल रहे इसके लिए पूरी तैयारी की गयी है. नौवीं व दशमी के दिन शहर में लोग देर रात तक घूमने पहुंचते हैं. सुरक्षा के लिए चौक-चौराहों व अन्य जरूरी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. उन्हाेंने कहा कि किसी जगह पर अगर कोई शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
भीड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी से निगरानी के साथ सादे ड्रेस में पुलिस की तैनाती की गयी है. किसी को हुड़दंग करने के लिए चिह्नित होने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूजा शुरू होने से पहले सभी थाना क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बहाल रखने की अपील की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




