कांग्रेस विधायक के पूर्व निजी सचिव का शव पेड़ से लटका मिला

गया : बिहार के गया जिले के मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कांग्रेस के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक अवधेश कुमार सिंह के पूर्व निजी सचिव कमलेश पाठक (65) का शव मंगलवार को एक पेड़ से लटका मिला. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि […]
गया : बिहार के गया जिले के मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में कांग्रेस के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक अवधेश कुमार सिंह के पूर्व निजी सचिव कमलेश पाठक (65) का शव मंगलवार को एक पेड़ से लटका मिला. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि कमलेश पाठक सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे. उन्होंने बताया कि मानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पाठक का शव एक पेड़ से लटका पाया गया.
राजीव ने बताया कि पाठक के परिजन के बयान के आधार पर मुफ्फसिल थाने में अप्राकृतिक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. पाठक मुफ्फसिल थान के सूरजदेव नगर के रहने वाले थे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पाठक उनके निजी सचिव रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीने से वह उनके साथ नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










